क्राइम रिपोर्ट – जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश – भारत केसरी टीवी

क्राइम रिपोर्ट – जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश

सोलन मदन शर्मा 11 दिसंबर 2025

Advertisement

1️⃣ कोटलानाला में सड़क दुर्घटना, स्कूटी चालक घायल

Advertisement

श्री विक्रमजीत सिंह पुत्र श्री दर्शन सिंह, निवासी गांव मधुबन कलौनी (नजदीक अपैक्स हॉस्पिटल रोड), सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपनी स्कूटी नंबर HP64C-2713 के पास खड़े थे, तभी अचानक 407 ट्रक नंबर HP63C-4934 स्कूटी के ऊपर चढ़ गया।
घटना में शिकायतकर्ता को चोटें आईं।
इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में धारा 281, 125(a) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच जारी है।

2️⃣ कसौली में दो युवक मोटरसाइकिल लेकर फरार

श्री सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय बाबू राम, निवासी गांव बांध बखरोग, डाकघर भागुड़ी, तहसील एवं थाना कसौली ने शिकायत की कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के दो लड़कों — शंकर और राहुल को काम पर रखा था तथा आने-जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल दी हुई थी।
दिनांक 22.10.2025 की रात दोनों मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।
दिनांक 24.10.2025 को शंकर ने कॉल कर बताया कि वह 10 दिन के लिए घर जा रहा है और बाइक वापस लेकर आएगा, परंतु दोनों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए।
पुलिस थाना कसौली में इस संबंध में धारा 306, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

3️⃣ शिमला–नालागढ़ रोड पर कार पलटी, घर की छत पर गिरी

श्री ओम प्रकाश कौडल पुत्र श्री पूर्ण चंद, निवासी गांव खैली, तहसील कसौली ने बताया कि वह अपनी 407 गाड़ी पार्क कर रहे थे, तभी सफेद कार नंबर HP63C-4579 पलटती हुई नीचे राम प्रताप के घर की छत (लैंटर) पर जा गिरी।
घटना स्थल पर पहुंचकर ड्राइवर रवि को उपचार हेतु CHC चंडी पहुंचाया गया।
पुलिस थाना कसौली में धारा 281, 125(a) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

4️⃣ जिला पुलिस सोलन की दैनिक कार्रवाई – 09 दिसंबर 2025

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 122 चालान किए गए, जिनमें कुल ₹7,500 जुर्माना वसूला गया।
चालानों का विवरण:

Drunken Driving – 01

Rash/Negligent Driving – 01

Over Speeding – 33

Without Driving Licence – 01

Using Mobile Phone – 02

Without Helmet – 12

Without Seat Belt – 10

अन्य चालान – 62
इसके अतिरिक्त धूम्रपान अधिनियम के तहत 06 चालान करते हुए ₹600 जुर्माना वसूला गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000