बद्दी की हवा खतरनाक स्तर पर: AQI 290 तक पहुँचा, कई शहरों में प्रदूषण बढ़ा—हिमाचल में बिगड़ रही एयर क्वालिटी – भारत केसरी टीवी

बद्दी की हवा खतरनाक स्तर पर: AQI 290 तक पहुँचा, कई शहरों में प्रदूषण बढ़ा—हिमाचल में बिगड़ रही एयर क्वालिटी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की आबोहवा खराब हो गई है। यहां पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 290 तक पहुंचा गया है। यानि यहां की सांस लोगों के सेहत के लिए ठीक नहीं है। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए एक्यूआई का यह स्तर ठीक नहीं है। बद्दी में गत 3 दिसम्बर से आबोहवा खराब हुई है, इससे पहले यहां पर आबोहवा सेटिस्फैक्टरी थी। बद्दी में एक्यूआई का स्तर 6 दिसम्बर को 233, 5 दिसम्बर को 242, 4 दिसम्बर को 224, 3 दिसम्बर को 223, 2 दिसम्बर को 185, 1 दिसम्बर को 189 तथा 30 नवम्बर को 183 रिकाॅर्ड किया गया था। बारिश न होने तथा पड़ोसी राज्यों में पराली के जलाने से यहां पर प्रदूषण का स्तर बढ़ा है।
3 औद्योगिक क्षेत्रों की आबोहवा मोडरेट
इसके अलावा राज्य के 3 औद्योगिक क्षेत्रों की आबोहवा मोडरेट है। इसमें पांवटा साहिब, कालाअंब और बरोटीवाला शामिल है। यहां पर एक्यूआई का स्तर 100 से भी ऊपर रिकार्ड किया गया है। पांवटा साहिब में एक्यूआई 173 रिकाॅर्ड किया गया। इसी तरह एक्यूआई कालाअंब में 134 व बरोटीवाला में 108 रहा। वहीं 4 शहरों में एक्यूआई सैटिस्फैक्टरी रहा है। इसमें एक्यूआई धर्मशाला में 63, ऊना में 74, डम्टाल में 56 तथा नालागढ़ में 98 रहा।
4 शहरों की आबोहवा स्वास्थ्य के लिए अच्छी
हिमाचल के 4 शहरों की आबोहवा सेहत व स्वास्थ्य के लिए अच्छी है। इसमें पयर्टन स्थल शिमला व मनाली सहित सुंदरनगर व औद्योगिक क्षेत्र#HimachalAQI #BaddiPollution #AirQualityAlert #HimachalNews #AQI290 #PollutionUpdate #EnvironmentCrisis #CleanAirMission

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000