मंडी में नशे पर बड़ी कार्रवाई: सुंदरनगर, गोहर और सरकाघाट में चिट्टा-चरस बरामद, 72 वर्षीय बुजुर्ग सहित 3 गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

मंडी में नशे पर बड़ी कार्रवाई: सुंदरनगर, गोहर और सरकाघाट में चिट्टा-चरस बरामद, 72 वर्षीय बुजुर्ग सहित 3 गिरफ्तार

[MADAN SHARMA ]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

पाकिस्तान से आया चिटा पंजाबियों ने खरीदा हिमाचलीयों को चढ़ा नशा बच्चे बूढ़े जवान सब चिटे के जाल में फसते जा रहे हैं मंडी जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने जिले के अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई करते हुए सुंदरनगर, गोहर और सरकाघाट में चिट्टा और चरस की खेप बरामद की है। इन मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक 72 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल है।
पहले मामले में पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने चमुखा फोरलेन पर नाकेबंदी के दौरान एक युवक को 6 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने वीरवार रात बिलासपुर से मंडी की ओर जा रही एक टैक्सी को जांच के लिए रोका था। इसी दौरान टैक्सी में सवार एक युवक बाहर निकलकर भागने लगा। भागते समय उसने अपनी जेब से कपड़े की बनी एक पुड़िया सड़क पर फैंक दी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया और जब फैंकी गई पुड़िया की जांच की तो उसमें चिट्टा मिला। आरोपी की पहचान अनिल सैनी निवासी गांव, डाकघर ढाबन व तहसील बल्ह के रूप में हुई है।
दूसरे मामले में गोहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने गणेश चौक के पास एक 72 वर्षीय व्यक्ति को चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने नाका लगा रखा था, जिसे देखकर बुजुर्ग ने भागने की कोशिश की। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़कर जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से 40 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान नेहरा राम (72) निवासी फग्न्यार के रूप में हुई है।

Advertisement

#MandiNews #Sundernagar #Gohar #Sarkaghat #DrugBust #Chitta #Charas #HimachalPolice #AntiDrugDrive #CrimeUpdate #DrugFreeHimachal

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000