राजभवन में नागालैंड व असम का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न – भारत केसरी टीवी

राजभवन में नागालैंड व असम का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

राजभवन में आज नागालैंड और असम का स्थापना दिवस मनाया गया, जहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश में रह रहे इन राज्यों के लोगों से संवाद किया।

Advertisement

 

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि भारत की ताकत उसकी ‘विविधता में एकता’ में निहित है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों, परंपराओं और रीति-रिवाज़ों से परिचित होना आपसी समझ और सौहार्द बढ़ाने में सहायक होता है। ऐसे आयोजन “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को और सशक्त बनाते हैं।

 

लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी समारोह में उपस्थित रहीं।

 

राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे प्रयास सांस्कृतिक सद्भाव, पारस्परिक विश्वास और समझ को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण हैं।

 

इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रतिभागियों को हिमाचली टोपी और शॉल प्रदान कर सम्मानित किया।

 

राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।#NagalandFoundationDay

#AssamFoundationDay

#RajBhavanShimla

#EkBharatShreshthaBharat

#UnityInDiversity

#GovernorHP

#CulturalHarmony

#HimachalRajBhavan

#NagalandAssamCelebration

#CulturalIntegration

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000