हिमाचल के 14 शहरों में 400 से अधिक हाई-कैपेसिटी ट्रांसफॉर्मर लगेंगे, 585 करोड़ होगी लागत – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के 14 शहरों में 400 से अधिक हाई-कैपेसिटी ट्रांसफॉर्मर लगेंगे, 585 करोड़ होगी लागत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश विद्युत क्षेत्र विकास कार्यक्रम योजना के तहत 585 करोड़ होंगे खर्च
प्रदेश के 14 शहरों में बिजली के ट्रांसफॉर्मर अपग्रेड होंगे। हिमाचल की बिजली व्यवस्था में यह मेगा अपग्रेड है। राज्य में 585 करोड़ से एचपीपीएसडीपी (हिमाचल प्रदेश विद्युत क्षेत्र विकास कार्यक्रम) को तेजी मिल गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के 14 प्रमुख शहरों में पुराने और क्षमता-हीन ट्रांसफॉर्मरों को हटाकर 400 से ज्यादा हाई-कैपेसिटी ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। यह कार्य अगले एक साल में चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। ट्रांसफॉर्मरों के अपग्रेड के बाद बिजली वितरण प्रणाली मजबूत होगी और बार-बार आने वाली लोड शेडिंग पर लगाम लगेगी।

Advertisement

इसमें फीडर, सब-स्टेशन का भी अपग्रेडेशन शामिल है। 100 से 250 केवी के टांसफार्मर अपग्रेड होंगे। गर्मियों में बढ़ते लोड और सर्दियों में ओवर हीटिंग की वजह से होने वाली बिजली कटौती में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। योजना के तहत स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा, जिससे किसी भी क्षेत्र में होने वाली खराबी तुरंत पकड़ में आएगी और तकनीकी टीम मौके पर तेजी से पहुंच सकेगी। इससे बिजली कट लगने का समय काफी कम हो जाएगा। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का दावा है कि अपग्रेड के बाद इन 14 शहरों में लगभग 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश के मंडी, सुंदरगनर, बद्दी, बिलासुपर, हमीरपुर, कुल्लू, मनाली, नाहन, नालागढ़, पांवटा साहब, परवाणू, सोलन, शिमला और ऊना में ट्रांसफार्मर अपग्रेड होंगे। यह प्रदेश के 14 शहर हैं, जहां हिमाचल प्रदेश विद्युत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत कार्य शुरू होगा।

 

मंडी और सुंदरगनर शहर में ट्रांसफार्मर अपग्रेड करने को 67 करोड़ से काम होगा। अधिशाषी अभियंता मंडी राजेश ने के अनुसार मंडी में 25 करोड़ से काम शुरू होगा। सुंदरगनगर के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि सुंदरनगर में 42 करोड़ के बजट का प्रावधान हुआ है। बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर के अनुसार वल्र्ड बैंक द्वारा वित्त पोषित इस योजना में 585 करोड़ में ट्रांसफार अपग्रेड करने के अलावा केबलों को बदलना और अन्य कार्य भी शामिल हैं।#HimachalElectricity #HPPSDP #TransformerUpgrade #HPElectricityBoard #WorldBankProject #HimachalNews #PowerInfrastructure #SmartGrid #SolanNews #ShimlaNews #MandiNews #ElectricityUpgrade #LoadSheddingControl

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000