विधानसभा में CM सुक्खू का तीखा जवाब: कानून के दायरे में होंगे पंचायत चुनाव, BJP पर बाधा डालने का आरोप – भारत केसरी टीवी

विधानसभा में CM सुक्खू का तीखा जवाब: कानून के दायरे में होंगे पंचायत चुनाव, BJP पर बाधा डालने का आरोप

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

विधानसभा सत्र के दौरान बोले सीएम सुक्खू, कांग्रेस पार्टी को बताया संविधान की सबसे बड़ी रक्षक
सरकारी योजनाओं की जानकारी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा लाए गए स्थगन प्रस्ताव और काम रोको प्रस्तावों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने न केवल पंचायती राज चुनावों से संबंधित विपक्ष के काम रोको प्रस्ताव को स्वीकार किया, बल्कि भाजपा पर सदन की कार्यवाही को बाधित करने और आंतरिक गुटबाजी का भी आरोप लगाया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने विपक्ष द्वारा नियम 67 के तहत लाए गए काम रोको प्रस्ताव को भाजपा की रूटीन बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव तब लाया जाता है, जब कोई भयंकर परिस्थिति या आपदा आई हो, लेकिन भाजपा इसे सुर्खियों में बने रहने के लिए उपयोग करती है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनावों से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है और जैसे ही चर्चा समाप्त होगी, सरकार जवाब देगी
मुख्यमंत्री ने सरकार की तरफ से प्रस्ताव पर चर्चा को स्वीकार कर लिया, जिससे भाजपा की रणनीति धरी रह गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार कानून की परिधि में रहकर पंचायत चुनाव करवाएगी, यह इंगित करते हुए कि कांग्रेस पार्टी संविधान की सबसे बड़ी रक्षक है, जिसने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान किया।#CMSukhvinderSinghSukhu
#HimachalAssembly
#PanchayatElections
#HimachalPolitics
#CongressVsBJP
#RuleOfLaw
#BreakingNews
#HPVidhansabha
#PoliticalUpdates

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000