धर्मशाला में चिट्टे के खिलाफ माहौल गरमाएगी वॉकथॉन, CM सुक्खू होंगे मुख्य अतिथि—कांगड़ा में अभियान का होगा आगाज – भारत केसरी टीवी

धर्मशाला में चिट्टे के खिलाफ माहौल गरमाएगी वॉकथॉन, CM सुक्खू होंगे मुख्य अतिथि—कांगड़ा में अभियान का होगा आगाज

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

शिमला के बाद अब धर्मशाला में भी चिट्टे के खिलाफ वॉकथान आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन पहली दिसंबर को धर्मशाला में किया जाएगा। सोमवार को डीसी आफिस के सभागार में चिट्टे के खिलाफ वॉकथॉन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार की उस व्यापक मुहिम का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है, जो युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार चलायी जा रही है। उन्होंने कहा कि महा वॉकथॉन का उद्देश्य नशे के खिलाफ सामूहिक चेतना का निर्माण, युवाओं में जागरूकता फैलाना, समाज के सभी वर्गों को इस जनअभियान से जोडऩा और जिला कांगड़ा को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत संदेश देना है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में पंचायत स्तर पर एंटी चिट्टा तथा नशा निवारण समितियां गठित की जा रही हैं।
ये समितियां स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नशा निवारण व इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में वॉकथॉन के आयोजन साथ ही कांगड़ा जिला में चिट्टे के खिलाफ अभियान का आगाज किया जाएगा।#AntiChitta #Walkathon #Dharamshala #Kangra #DrugFreeHimachal #CMSukhu #NashaMukt #YouthAwareness #HimachalPradesh #PublicCampaign

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000