पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: मोहाली हाईवे पर मुठभेड़ में गोल्डी ढिल्लों के चार गुर्गे गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद – भारत केसरी टीवी

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: मोहाली हाईवे पर मुठभेड़ में गोल्डी ढिल्लों के चार गुर्गे गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

[MADAN SHARMA]

 

मोहाली में डेरा बस्सी-अंबाला हाईवे पर मुठभेड़; चार गुर्गे अरेस्ट, सात पिस्तौल जब्त
पंजाब में एक बड़ी आतंकवादी साजिश नाकाम करते हुए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और एसएएस नगर पुलिस ने एक ज्वॉइंट ऑपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विदेश में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के चार गुर्गों को बुधवार दोपहर मोहाली में डेरा बस्सी-अंबाला हाईवे पर स्टील स्ट्रिप्स टावर्स के पास दोतरफा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। यह जानकारी बुधवार को पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गौरव यादव ने दी। गिरफ़्तार किए गए लोगों की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ भोला उर्फ हनी और लखविंदर सिंह, दोनों निवासी ढकनसू कलां, राजपुरा (पटियाला), मोहम्मद समीर और रोहित शर्मा, दोनों निवासी राजपुरा( पटियाला) के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से सात .32 कैलिबर पिस्तौल और 70 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए लोग अपने विदेशी हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहे थे और ट्राइसिटी और पटियाला इलाकों में टारगेटेड हमले करने की योजना बना रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस मामले में पिछले अन्य लिंक का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते#PunjabEncounter
#MohaliNews
#TerrorPlotFoiled
#AGTF
#PunjabPolice
#LawrenceBishnoiGang
#GoldyDhillon
#SecurityAlert
#BreakingNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000