उद्योगपतियों को भूमि आबंटन की जांच पर आज लगेगी मुहर, सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक – भारत केसरी टीवी

उद्योगपतियों को भूमि आबंटन की जांच पर आज लगेगी मुहर, सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज सचिवालय में होगी कैबिनेट की बैठक
विधानसभा के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले राज्य मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सोमवार सुबह सचिवालय में होगी। इसके लिए एजेंडा लगभग तैयार हो गया है। इस बार शिक्षा, स्वास्थ्य और ऊर्जा विभाग के एजेंडा मुख्य तौर पर रहेंगे। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में रखे जाने वाले विधेयकों को भी इस बैठक में पारित किया जाएगा। नगर निगम के मेयर का आरक्षण रोस्टर बदलने के लिए ऑर्डिनेंस को बिल के रूप में रखा जाएगा। इसके जरिए आरक्षण रोस्टर को अढ़ाई साल से बढ़ाकर पांच साल किया जा रहा है। यह सभी नगर निगम में लागू होगा। पंचायती राज चुनाव नियमों में बदलाव के लिए भी एक बिल विधानसभा में रखा जा रहा है।
कैबिनेट से ठीक पहले बद्दी के दौरे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पूर्व जयराम सरकार द्वारा दिए गए उद्योग विभाग में दिए गए कस्टमाइज पैकेज को लेकर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि पांच उद्योगपतियों को यह पैकेज देने के बहाने 5000 बीघा जमीन लुटा दी गई। इस मामले में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित करने का फैसला अब कैबिनेट में हो सकता है। शीतकालीन सत्र से पहले यह बड़ा कदम होगा और कम के इस फैसले पर सबकी नजर है।HPCabinet
#CMSukhvinderSinghSukhu
#LandAllotmentProbe
#IndustrialPolicyHP
#WinterSession2025
#HimachalNews
#CustomisedPackage
#HPGovt
#PolicyDecisions
#BaddiUpdates

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000