हिमाचल में बोर्ड परीक्षाओं पर कड़ी नजर: नकल रोकने को बना सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग सिस्टम – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में बोर्ड परीक्षाओं पर कड़ी नजर: नकल रोकने को बना सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग सिस्टम

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने लिए निदेशालय स्तर पर बनाया मॉनिटरिंग सिस्टम*

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के निष्पक्ष, पारदर्शी और अनुचित साधनों के प्रयोग से मुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक और कड़े निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय ने राज्य भर में परीक्षाओं के लिए एक मजबूत और प्रौद्योगिकी-आधारित निगरानी तंत्र स्थापित किया है। इसके तहत सभी परीक्षा केंद्रों के लिए सभी परीक्षा हॉलों और निर्धारित कमरों को कवर करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। संस्थानों के प्रमुखों को सीसीटीवी प्रणालियों की स्थापना, रखरखाव और निर्बाध संचालन के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार बनाया है, जिसमें पर्याप्त बिजली बैकअप और जैनरेटर की व्यवस्था भी शामिल है।

परीक्षाओं की पूरी अवधि के दौरान निरंतर निगरानी, साथ ही निदेशालय और हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड के साथ वास्तविक समय डाटा की लाइव स्ट्रीमिंग और सांझाकरण की व्यवस्था अनिवार्य कर दी है। सभी परीक्षाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रूप से संरक्षित करना और मांग किए जाने पर प्रस्तुत करना आवश्यक है। निगरानी के लिए निदेशालय स्तर पर एक सैंट्रलाइज्ड रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया गया है। स्कूल एजुकेशन डायरैक्टर की सीधी देखरेख में सीनियर अधिकारियों वाली डैडिकेटिड स्टेट लेवल मॉनिटरिंग टीमें बनाई गई हैं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000