दाडलाघाट चोरी मामला: 2 लाख की ज्वेलरी व नकदी उड़ाने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार, पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर सोलन लाया – भारत केसरी टीवी

दाडलाघाट चोरी मामला: 2 लाख की ज्वेलरी व नकदी उड़ाने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार, पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर सोलन लाया

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Case FIR No. 80/2025 dated 04-11-2025 U/S 305(a),332(c) BNS PS Darlaghat.


दिनांक 04-11-2025 को गाँव बांजन (दाडलाघाट) निवासी श्री दीनानाथ ने पुलिस थाना दाडलाघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि इन्होने अपने घर में पेंट का कार्य के लिए ठेकेदार के माध्यम से कमलेश व दीपक पटेल को दिनांक 07-09-2025 से पेंटिंग में लगा रखे थे i दिनांक 19-09-2025 को यह अपनी पत्नी के साथ निजी कार्य से दाडलाघाट गए थे I जब यह शाम को दाडलाघाट से वापिस आये तो दीपक पटेल ने इन्हें कहा कि इसके गाँव में उसका मकान गिराया जा रहा है जिस कारण इसे अचानक घर जाना पड रहा I दिनांक 25-09-2025 को जब इन्होने अपनी अलमारी का लॉकर खोला तो पाया कि लॉकर में रखे इनकी पत्नी का मंगल सूत्र एक सेट कान के कांटे, एक अंगूठी व 1,00,000/- रूपए की नकदी गायब पाए गए I इन्हें शक है की उक्त चोरी को दीपक पटेल ने जिन्हें इन्होने पेंटिंग के काम में लगा रखा था ने अंजाम दिया है I चोरी हुई सम्पति की कुल कीमत 2,00,000/- रूपए है I जिस पर पुलिस थाना दाडलाघाट में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया I इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान आरोपी की तलाश हेतु जिला के समस्त थाना, चौकी व पडौसी राज्यों को सूचित किया गया I इसके अतिरिक्त आरोपी दीपक पटेल के तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करके उसकी तलाश शुरू की गई तथा उसकी तलाश हेतु पुलिस टीम को उसके स्थाई पते पर भेजी गई थी परन्तु उक्त आरोपी अपने स्थाई पते पर न मिला जिस पर तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने पर उक्त आरोपी को कर्नाटक बेंगलुरु में ट्रेस आउट किया गया जिस पर थाना दाडलाघाट की टीम द्वारा दिनांक 18-11-2025 को मामले में संलिप्त आरोपी दीपक कुमार पटेल पुत्र श्री बैजनाथ पटेल निवासी गाँव गोपालपुर डाकखाना तारया सुजन तहसील तमकुईराज जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष को कर्नाटक के बंगलुरु से गिरफ्तार करके ट्रांजिट रिमांड पर सोलन लाया गया है I आरोपी को आज दिनांक 20-11-2025 को माननीय न्यायायल में पेश किया जा रहा है I उक्त आरोपी के पूर्व अपराधिक् रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I मामले में जाँच जारी है I

#Darlaghat #SolanPolice #FIR80_2025 #ChoriCase #BengaluruArrest #HimachalPolice #CrimeNews #InvestigationContinues

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000