बिहार की राजनीति में बड़ा दिन: नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम, सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा डिप्टी सीएम पद की शपथ आज – भारत केसरी टीवी

बिहार की राजनीति में बड़ा दिन: नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम, सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा डिप्टी सीएम पद की शपथ आज

[MADAN SHARMA ]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

गांधी मैदान में होगा शपथ समारोह, भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे
नीतीश कुमार गुरुवार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में होगा। समारोह के लिए दो मंच बनाए गए हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। साथ ही 150 मेहमानों को भी निमंत्रण भेजा गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि सुबह 11 बजे सभी गांधी मैदान पहुंच जाएंगे और 11.30 बजे शपथ ग्रहण होगा। इससे पहले बिहार विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके साथ ही 17वीं बिहार विधानसभा भंग हो गई है।
राज्यपाल ने नीतीश कुमार को सरकार बनाने का न्योता दिया। वहीं, बुधवार सुबह 11 बजे पटना के भाजपा ऑफिस में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया तथा विजय सिन्हा को विधानमंडल का उपनेता चुना गया है। मतलब सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दोनों डिप्टी सीएम होंगे। जानकारी के मुताबिक, नीतीश के साथ-साथ सम्राट और विजय सिन्हा भी डिप्टी सीएम की शपथ ले सकते हैं।

#BiharPolitics #NitishKumar #10thTimeCM #BiharGovernment #NDA #SamratChaudhary #VijaySinha #DeputyCM #GandhiMaidaan #ShapathGrahansamaroh

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000