अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में हिमाचल ने रचा इतिहास,13 पदक जीतने पर CM ने दी वन टीम को बधाई – भारत केसरी टीवी

अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में हिमाचल ने रचा इतिहास,13 पदक जीतने पर CM ने दी वन टीम को बधाई

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरादून में 12 से 16 नवम्बर, 2025 तक आयोजित अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छह स्वर्ण, दो रजत और पाँच कांस्य पदक जीतने पर हिमाचल प्रदेश वन टीम को बधाई दी है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और अपनी कड़ी मेहनत व समर्पण से लगातार प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु विभिन्न सुविधाएँ प्रदान कर रही है।

Advertisement

इस प्रतियोगिता में देशभर की 42 टीमों ने हिस्सा लिया और हिमाचल प्रदेश ने समग्र प्रदर्शन में 10वाँ स्थान हासिल किया, जबकि मार्च-पास्ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह इस प्रतियोगिता मेंराज्य का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

#HimachalPradesh #ForestTeam #SportsAchievement #CM_Sukhu #DehradunMeet #GoldMedals #StatePride #SportsDevelopment #HPForestDepartment

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000