बाल दिवस पर शांति निकेतन चिल्ड्रन होम सुबाथू के बच्चों को उपायुक्त ने किया सम्मानित – भारत केसरी टीवी

बाल दिवस पर शांति निकेतन चिल्ड्रन होम सुबाथू के बच्चों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

सोलन मदन शर्मा 17 नवंबर

Advertisement

बाल दिवस के अवसर पर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने शांति निकेतन चिल्ड्रन होम सुबाथू के बच्चों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। ये सम्मान उन्हें शिमला में आयोजित ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट स्पोर्ट्स एंड कल्चरल मीट-2025’ में बेहतरीन उपलब्धियां हासिल करने पर प्रदान किया गया।

Advertisement

इस मौके पर उपायुक्त ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को मजबूत बनाते हैं बल्कि मानसिक एकाग्रता, अनुशासन और टीमवर्क जैसी खूबियों को भी निखारते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बच्चे आगे भी खेलों के माध्यम से क्षेत्र और प्रदेश का नाम ऊंचा करेंगे।

Advertisement

मनमोहन शर्मा ने बच्चों को संदेश दिया कि खेल को केवल मनोरंजन तक सीमित न रखें, बल्कि इसे सीख और स्व-निर्माण का माध्यम बनाएं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय कर कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने से सफलता निश्चित है।

Advertisement

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत प्रदेश के 6000 बेसहारा बच्चों को सरकार ने अभिभावक के रूप में अपनाया है। इस योजना में बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक शिक्षा, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

यूनिट-1 (वरिष्ठ वर्ग): रस्साकशी में प्रथम, कबड्डी में उपविजेता, 100 मीटर दौड़ में विजेता

यूनिट-1 (कनिष्ठ वर्ग): रस्साकशी में प्रथम, समूह गान में तृतीय, 100 मीटर दौड़ में विजेता

यूनिट-2 (वरिष्ठ वर्ग): 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान

यूनिट-2 (कनिष्ठ वर्ग): कबड्डी में उपविजेता, समूह गान में तृतीय स्थान

कार्यक्रम में ज़िला बाल कल्याण समिति के सदस्य जतिन साहनी, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव शर्मा, ज़िला बाल संरक्षण अधिकारी सुरेंद्र टेगटा सहित बच्चों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000