सोलन में 50 LPG सिलेंडर चोरी का मामला सुलझा, पंजाब से आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सोलन में 50 LPG सिलेंडर चोरी का मामला सुलझा, पंजाब से आरोपी गिरफ्तार

सोलन, मदन शर्मा 17 नवंबर 2025

Advertisement

पुलिस थाना सदर सोलन में दर्ज सिलेंडर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी को पंजाब के लालडू से गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा CCTV और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुआ।

Advertisement

मामला दिनांक 15 नवंबर 2025 को सामने आया, जब देयोठी निवासी पवन कुमार, जो भारत गैस से LPG सिलेंडर बेचने का काम करता है, ने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार पवन कुमार के पास एक पिकअप गाड़ी है, जिसमें वह सोलन बाईपास स्थित शिवालिक बायोमेटल कंपनी के पास सिलेंडर स्टोर करता है। इसके अलावा उसके पास एक टेम्पो भी है, जिसे धर्मपुर निवासी अजय चलाता है और वही पिकअप से सिलेंडर लोड करके विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करता है।

Advertisement

दिनांक 14 नवंबर को चालक अजय ने खाली सिलेंडर पिकअप में रखे थे और भरे हुए सिलेंडर टेम्पो में डालकर सप्लाई के लिए निकल गया था। लेकिन अगले दिन जब पवन कुमार स्टोर के पास पहुंचा, तो पाया कि पिकअप से 18 भरे हुए और 32 खाली सिलेंडर चोरी हो चुके थे। इस पर थाना सदर में FIR नं. 0229/2025 दिनांक 16.11.2025, धारा 305 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

Advertisement

तेज़ी से जांच, CCTV क्लू
पुलिस टीम ने घटनास्थल और सोलन शहर के विभिन्न CCTV कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पता चला कि चोरी में इस्तेमाल पिकअप बिना नंबर प्लेट के थी। CCTV में यह गाड़ी चंडीमंदिर टोल प्लाज़ा से गुजरती हुई दिखी।

फुटेज के आधार पर पीछा करते हुए पुलिस ने आरोपी की पहचान गुरजंट सिंह (22) पुत्र कर्मवीर सिंह, निवासी रविदास मंदिर रामदासिया मोहल्ला, लालडू, जिला मोहाली (पंजाब) के रूप में की। पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को लालडू से गिरफ्तार कर लिया।

चोरी हुए सिलेंडर बरामद
छापेमारी के दौरान चोरी किए गए सभी सिलेंडर बरामद कर लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी को आज 17 नवंबर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000