सुक्खू सरकार ने महिलाओं को ठगा, भाजपा महिला मोर्चा का मंडी से कांग्रेस पर प्रहार – भारत केसरी टीवी

सुक्खू सरकार ने महिलाओं को ठगा, भाजपा महिला मोर्चा का मंडी से कांग्रेस पर प्रहार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

मंडी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने मंडी प्रवास के दौरान जिला महिला मोर्चा की नवगठित पदाधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक संगठनात्मक बैठक की। प्रदेशभर में होने वाली परिचय बैठकों का शुभारंभ मंगलवार को मंडी से किया गया।
डेजी ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को और सशक्त दिशा देने की आवश्यकता है, ताकि भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। इस बैठक का उद्देश्य महिलाओं में नया जोश और उमंग भरना है। कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने महिलाओं से किए वादों को पूरा नहीं किया है। यह सरकार झूठी गारंटियों और झूठे वादों के सहारे सत्ता में आई। भाजपा महिला मोर्चा अब सड़कों पर उतरकर इस सरकार की वास्तविकता को उजागर करेगा।
उधर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने महिला मोर्चा के कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की भूमिका हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। महिलाएं आज समाज के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा केवल एक राजनीतिक छलावा साबित हुआ है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, पूर्व विधायक एवं महामंत्री कमलेश कुमारी, भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा भी मौजूद थे

Advertisement

#BJPMahilaMorcha #MandiMeeting #SukhuGovt #JayaramThakur #WomenEmpowerment #HimachalPolitics

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000