एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सोलन की शानदार उपलब्धि—दो छात्राओं ने UGC-NET 2026 में लहराया परचम – भारत केसरी टीवी

एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, सोलन की शानदार उपलब्धि—दो छात्राओं ने UGC-NET 2026 में लहराया परचम

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सोलन: एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, सोलन के लिए यह बेहद गर्व और हर्ष का क्षण है कि एम. फार्मेसी (फार्माकोलॉजी) की होनहार छात्राओं कुलप्रीत कौर संधू एवं गीतांजलि ने प्रतिष्ठित UGC-NET परीक्षा 2026 सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।

 

दोनों छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन, निरंतर प्रयास और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के दम पर यह शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और शिक्षकों का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स को गौरव से भर दिया है। इस सफलता में संस्थान के अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संस्थान की निदेशक श्रीमती शचि सिंह, शैक्षणिक निदेशक डॉ. पी. पी. शर्मा एवं एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

संस्थान परिवार ने कुलप्रीत कौर संधू एवं गीतांजलि की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, उन्हें अकादमिक क्षेत्र, अनुसंधान एवं उच्च शिक्षा में निरंतर सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000