बिहार चुनाव: पहले चरण में 64.66% वोटिंग, 18 जिलों की 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद – भारत केसरी टीवी

बिहार चुनाव: पहले चरण में 64.66% वोटिंग, 18 जिलों की 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

बिहार चुनाव : पहले फेज में 64.66 फीसदी वोटिंग

Advertisement

18 जिलों की 121 सीटों पर 16 मंत्रियों समेत 1314 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 64.66 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। बेगूसराय में सबसे ज्यादा 67.32 फीसदी और शेखपुरा में सबसे कम 52.36 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं राजधानी पटना में 55.02 फीसदी मतदान हुआ। अतिसंवेदनशील 56 बूथों पर शाम पांच बजे तक ही वोटिंग हुई, जबकि अन्य कई जगह छह बजे के बाद भी वोटरों की लाइनें लगी हुई थीं। बिहार में शहरी वोटर में वैसा उत्साह नहीं दिखा। 121 सीटों में से तीन सीटों पर सबसे कम वोटिंग देखी गई है। राजधानी पटना के शहरी क्षेत्र कुम्हरार में 39.52 फीसदी, दीघा में 39.10 फीसदी और बांकीपुर में 40 फीसदी मतदान हुआ। पहले फेज की वोटिंग खत्म होने के साथ ही 18 जिलों की 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।
इनमें 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई है। पहले फेज में दो डिप्टी सीएम समेत 16 मंत्रियों की साख दांव पर है। इसके अलावा 10 हॉट सीटें भी हैं, जिनपर तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, अनंत सिंह समेत कई बड़े चेहरे चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि बिहार की 243 सीटों पर दो फेज में चुनाव हो रहे हैं। दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी, जबकि नतीजे 14 नंवबर को आएंगे।
16 में 15 मंत्रियों की सीट पर 2020 से अधिक मतदा#BiharElections2025

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000