धर्मशाला के नज़दीक से गुज़रेगा या दूर होगा फोरलेन? चार सड़क योजनाओं पर मंथन, राजोल से ठानपुरी तक अटका फैसला – भारत केसरी टीवी

धर्मशाला के नज़दीक से गुज़रेगा या दूर होगा फोरलेन? चार सड़क योजनाओं पर मंथन, राजोल से ठानपुरी तक अटका फैसला

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

धर्मशाला से दूर जाएगा या पास आएगा फोरलेन, चार सड़क प्लान पर काम, राजोल से ठानपुरी तक लटका मामला

Advertisement

कांगड़ा के जिला मुख्यालय धर्मशाला से फोरलेन नजदीक से गुजरेगा या दूर हो जाएगा। यह सवाल सबके जहन में आ रहा है। पठानकोट से मंडी तक कई चरणों में काम चल रहा है, लेकिन शाहपुर के राजोल और नगरोटा के ठानपुरी तक काम अधर में लटका हुआ है। एयरपोर्ट के ऊपरी हिस्से या फिर निचले हिस्से को लेकर जिला प्रशासन ने एनएचएआई के साथ करीब चार सर्वे कर फाइल एक बार फिर से आगे भेज दी है। ऐसे में अब धर्मशाला व आसपास के लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि प्रदेश के सबसे बड़े जिला का हैड क्वाटर फोरलेन से नहीं जुड़ पा रहा है। क्या इसके नजदीक यानी चैतडू के पास से होकर फोरलेन गुजरेगा या फिर एयरपोर्ट के निचले हिस्से से यानी दूसरे सर्वे के हिसाब से फोरलेन का रोड नीचे से होकर जाएगा।
यदि ऐसा होता है तो फोरलेन तक पहुंचने धर्मशाला को लंबा सफर तय करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि इस मसले को लेकर भी अंदरखाते कई प्रयास चल रहे हैं कि फोरलेन धर्मशाला के निकट यानी चैतडू के पास के बजाए निचले क्षेत्र से होकर जाए। इसके पीछे कई बजह बताई जा रही हैं। उधर, उपायुक्त कांगड़ा हेम राज बैरवा का कहना है कि एनएसएआई के अधिकारियों से बैठक की गई है। जिला प्रशासन ने चार प्लान तैयार कर भेज दिए हैं केंद्रीय एजेंसी इनमें से एक सर्वे को अप्रूवल देगी और वहीं से फोरलेन निकल जाएगा। तकनीकी पहलुओंं के पूरा होने के बाद इसकी अप्रूवल मिलेगी।Dharamshala
#KangraNews
#FourLaneProject
#NHAMandiPathankot
#HimachalInfrastructure
#RoadDevelopment
#HimachalPradesh
#HimachalNews
#NHProjectUpdate
#DevelopmentDebate
#KangraDistrict
#HimachalUpda

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000