सोलन में 62.13 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 4 युवक गिरफ्तार, कसौली में युवाओं को नशा बेचने की फिराक में थे – भारत केसरी टीवी

सोलन में 62.13 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 4 युवक गिरफ्तार, कसौली में युवाओं को नशा बेचने की फिराक में थे

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सोलन जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरैंस नीति के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष जांच इकाई ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 62.13 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इस नशे को कसौली, धर्मपुर और आसपास के क्षेत्रों में युवाओं और छात्रों को बेचने की फिराक में थे।
पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईयू टीम सोलन, कुमारहट्टी, धर्मपुर व कसौली क्षेत्रों में रूटीन गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को एक कार में नशा ले जाए जाने की गुप्त सूचना मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने कसौली के पास छतरी मोड़ पर एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका। कार में 4 युवक सवार थे। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 62.13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने तुरंत चिट्टे काे कब्जे में लिया और आराेपियाें काे गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान वीरेंद्र सिंह (26), लखविंदर (21), कुनाल (25) और किथू मट्टू (20) के रूप में हुई है। सभी आरोपी लुधियाना, पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ पुलिस थाना कसौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी वीरेंद्र को छोड़कर अन्य तीनों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है#SolanNews
#DrugBust
#HimachalPolice
#NDPSAct
#Kasauli
#HimachalNews
#DrugFreeHimachal
#ZeroTolerance
#PunjabToHimachal
#AntiNarcoticsDrive
#BreakingNews
#HimachalUpdate

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000