हिमाचल के 18,925 आंगनवाड़ी केंद्र बन रहे नौनिहालों के पोषण और शिक्षा के स्तंभ – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के 18,925 आंगनवाड़ी केंद्र बन रहे नौनिहालों के पोषण और शिक्षा के स्तंभ

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

बेहतर पोषण का संबंध शिशु, बाल और मातृ स्वास्थ्य में सुधार, मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली, सुरक्षित गर्भावस्था और प्रसव, गैर-संचारी रोगों जैसे मधुमेह और हृदय रोग का कम जोखिम और दीर्घायु से है। पोषण के जरिए एक स्वस्थ और सशक्त समाज के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बहुआयामी प्रयास कर रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, पोषण स्वास्थ्य और विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रदेश में 18,925 आंगनवाड़ी केंद्र नौनिहालों की पोषण आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ उनकी प्रारम्भिक शिक्षा जरूरतों को भी पूरा कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में छः वर्ष तक के बच्चों की हर महीने ग्रोथ मॉनिटरिंग की जा रही है। इस वित्त वर्ष में आंगनवाड़ी सेवा योजना के तहत 113 करोड़ रुपए प्रदेश सरकार के वित्त कोष से व्यय किए जा चुके हैं। वर्तमान वित्त वर्ष में विशेष पोषाहार कार्यक्रम के तहत 1516.09 लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं।
आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बाल्यकाल देखभाल के साथ औपचारिक स्कूली शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को आंगनवाड़ी सह-स्कूल घोषित किया है ताकि बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। इससे उनकी प्रारम्भिक शिक्षा की मजबूत नींव तैयार होगी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय एवं शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों के को-लोकेशन के लिए जारी दिशा-निर्देशों को अमल में लाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय संयुक्त कमेटी का गठन किया जा चुका है।
प्रदेश के लिए स्वीकृत 1030 सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में से जिला चम्बा के लिए 100 आंगनवाड़ी केंद्र स्वीकृत किये गए हैं।#PoshanHimachal
#AnganwadiSeva
#CMsukhu
#HealthyChildren
#NutritionForAll
#EarlyEducation
#BalVikas
#WomenAndChildDevelopment
#SwasthHimachal
#AnganwadiEmpowerment

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000