बठिंडा कोर्ट में कंगना रनौत की पेशी, अदालत परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था – भारत केसरी टीवी

बठिंडा कोर्ट में कंगना रनौत की पेशी, अदालत परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत सोमवार को एक बुजुर्ग किसान महिला के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में बठिंडा की एक अदालत में पेश होंगी। बठिंडा जिला के गांव बहादुर जंडिया की रहने वाली बुजुर्ग बीबी महिंदर कौर के खिलाफ अनुचित टिप्पणी करने के आरोप में मानहानि के मामले का सामना कर रही कंगना रनौत को कोर्ट ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था। इससे पहले दो बार अदालत से अनुपस्थित रह चुकी हैं। कंगना रनौत को कोर्ट ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था। उनके वकील ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की अनुमति मांगी थी, लेकिन अदालत ने उनकी मांग खारिज कर दी। जानकारी के अनुसार कंगना दोपहर करीब 2 बजे बठिंडा कोर्ट पहुंच रही हैं। प्रशासन के उच्च सूत्रों के अनुसार कंगना के बठिंडा पहुंचने की सूचना मिल गई है, जिसके लिए बठिंडा पुलिस ने अदालत के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Advertisement

#KanganaRanaut #BathindaCourt #SecurityAlert #BollywoodNews #CourtAppearance

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000