उड़ान के बीच इंडिगो विमान में फ्यूल लीकेज का अलर्ट, वाराणसी में सुरक्षित आपात लैंडिंग – भारत केसरी टीवी

उड़ान के बीच इंडिगो विमान में फ्यूल लीकेज का अलर्ट, वाराणसी में सुरक्षित आपात लैंडिंग

वाराणसी | भारत केसरी टीवी

Advertisement

कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6E-551 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीच उड़ान में फ्यूल सिस्टम में लीकेज की जानकारी मिली। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पायलट ने तुरंत वाराणसी एयरपोर्ट एटीसी से संपर्क कर आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी। एटीसी की मंजूरी मिलते ही विमान को सुरक्षित तरीके से वाराणसी में उतारा गया।

Advertisement

166 यात्रियों की जान बची, सभी सुरक्षित

Advertisement

विमान में कुल 166 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। उड़ान कोलकाता से रवाना होकर श्रीनगर जा रही थी कि रास्ते में तकनीकी जांच के दौरान फ्यूल सिस्टम में गड़बड़ी का संकेत मिला। क्रू ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत एयरपोर्ट कंट्रोल को अलर्ट किया, जिसके बाद रनवे पर फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया।

Advertisement

 

इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान घबराए यात्री

जैसे ही विमान ने वाराणसी एयरपोर्ट पर अचानक लैंड किया और चारों ओर सुरक्षा वाहन दिखाई दिए, यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरातफरी और घबराहट का माहौल बन गया। हालांकि पायलट की समझदारी और ग्राउंड स्टाफ की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। किसी को भी चोट नहीं आई।

 

दो घंटे चली जांच और मरम्मत

लैंडिंग के बाद विमान को एप्रन एरिया में पार्क कर तकनीकी जांच शुरू की गई। इंडिगो की मेंटेनेंस टीम ने करीब दो घंटे तक निरीक्षण और मरम्मत कार्य किया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

 

इंडिगो का आधिकारिक बयान

एयरलाइन ने कहा — “फ्यूल सिस्टम में संभावित तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही हमारे क्रू ने सुरक्षा मानकों के तहत वाराणसी में आपात लैंडिंग की। सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं। हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000