कसोल में होटल में भीषण आग, दिवाली की रात मची अफरा-तफरी – भारत केसरी टीवी

कसोल में होटल में भीषण आग, दिवाली की रात मची अफरा-तफरी

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी स्थित कसोल में दिवाली की रात एक होटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग होटल की ऊपरी मंजिल में अचानक भड़क उठी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पर्यटक होटल से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पहाड़ी इलाका होने के कारण दमकल वाहनों को मौके तक पहुंचने में थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

दमकल कर्मी लगातार पानी की बौछारें और फोम की मदद से आग बुझाने में जुटे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, हालांकि कुछ का सामान जलकर राख हो गया।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं और जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000