भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल द्वारा “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन – भारत केसरी टीवी

भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल द्वारा “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन

शिमला सोलन ब्यूरो सुभाष शर्मा 14//10/25

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल द्वारा “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजनआज पार्टी कार्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री शैलेंद्र गुप्ता ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा डॉ. डेज़ी ठाकुर ने शिरकत की।

Advertisement

 

इस अवसर पर शिमला संसदीय क्षेत्र संगठन महामंत्री श्री अक्षय भरमौर तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री उपेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

डॉ. डेज़ी ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच का प्रतिफल आत्मनिर्भर भारत अभियान है। यह केवल एक नीति नहीं, बल्कि भारत को स्वावलंबी और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था बनाने का एक व्यापक दृष्टिकोण है। उन्होंने स्थानीय उत्पादों के उपयोग और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया।

 

मंडल अध्यक्ष श्री शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत नए भारत का विज़न है, जिसका मुख्य उद्देश्य आयात पर निर्भरता को कम करना और देश को स्वावलंबी बनाना है।

 

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी संकल्प लिया और यह निर्णय किया कि हम सभी देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करेंगे तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

 

कार्यक्रम में नगर निगम उपमहापौर सुश्री मीरा आनंद, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रितु सेठी, राकेश शर्मा, महामंत्री धर्मेंद्र ठाकुर, संजय मलिक, उपाध्यक्ष शांता धीमान, सचिन राजू कुंद्रा, जगदीश गर्ग, सुषमा कंसल, कृष्णा ठाकुर, कमल शर्मा, रचित साहनी, पार्षद सुषमा शर्मा, रितिक साहनी, रजनी अमरदीप पंजा, सोमा ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, नेहा ठाकुर, उर्मिला चौहान, प्रियंका अग्रवाल, प्रिया, विशाखा, पूजा अनोखी, राम शर्मा, प्रेम मट्टू, अजय धीमान, राकेश राज शर्मा, राहुल शर्मा, ऋषभ सेठ, विजय सल्होत्रा, संजय वर्मा, नमन मेहता, राघव ठाकुर, रोहण ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर तथा आर्यन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000