हिमाचल में कल 3 जिलों के लिए येलो अलर्ट, 15 से 19 सितंबर तक मिलेगी राहत – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में कल 3 जिलों के लिए येलो अलर्ट, 15 से 19 सितंबर तक मिलेगी राहत

शिमला। भारत केसरी टीवी

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिज़ाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि रविवार को प्रदेश के तीन जिलों — कांगड़ा, मंडी और सिरमौर — में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हमीरपुर, कुल्लू, शिमला और सोलन में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

Advertisement

शनिवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। राजधानी शिमला में सुबह से ही मौसम खराब बना रहा और दिनभर बीच-बीच में बौछारें पड़ती रहीं।

Advertisement

हालांकि राहत की खबर यह है कि 15 से 19 सितंबर तक मौसम विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खुलने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Advertisement

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, भरेड़ी में सबसे ज्यादा 18 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा पालमपुर में 9 मिमी, बलद्वाड़ा में 7, कांगड़ा में 6, जोगिन्द्रनगर में 5, अघार और नैणादेवी में 2-2, जबकि धर्मशाला और मंडी में 1-1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस कुकुमसेरी में रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस ताबो में दर्ज हुआ।

लोग अब मानसून की विदाई का इंतजार कर रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000