मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश – अस्पतालों में चिकित्सा परीक्षणों के ऑनलाइन भुगतान के लिए बनेगा मोबाइल ऐप – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश – अस्पतालों में चिकित्सा परीक्षणों के ऑनलाइन भुगतान के लिए बनेगा मोबाइल ऐप

[MADAN SHARMA ]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

एक सरकारी प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के अस्पतालों में चिकित्सा परीक्षणों के ऑनलाइन भुगतान के लिए एक ऐप विकसित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं, ताकि डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा मिल सके।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग डिजिटल टेक्नोलॉजी और गवर्नेंस विभाग के समन्वय से एक माह के भीतर यह ऐप विकसित करे, जिससे लोगों को सुविधाजनक और कैशलेस सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि ऐप शुरू होने के बाद लोगों को परीक्षण शुल्क जमा कराने के लिए अब अस्पतालों में लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इसके अतिरिक्त, इच्छुक व्यक्ति इस ऐप के माध्यम से राज्य के विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सकों से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकेंगे।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि वर्तमान सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में अनेक सुधार कर रही है और चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों को अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित कर रही है, ताकि नागरिकों को इलाज के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े। सरकार ने आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और स्वास्थ्य ढांचे के विकास एवं विस्तार के लिए 3000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने का निर्णय लिया है।

#HOSPITAL #ONLINE PAYMENTS #promoting digital government

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000