किन्नौर के शारबो में आपदा न्यूनीकरण अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर शारबो में विशेष कार्यक्रम आयोजित — पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन क्षमताओं को सुदृढ़ करने की दिशा में पहल – भारत केसरी टीवी

किन्नौर के शारबो में आपदा न्यूनीकरण अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर शारबो में विशेष कार्यक्रम आयोजित — पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन क्षमताओं को सुदृढ़ करने की दिशा में पहल

[MADAN SHARMA]

Advertisement
जनजातीय जिला किन्नौर के शारबो में आज आपदा न्यूनीकरण अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण  किन्नौर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला की विभिन्न पंचायतों के आपदा स्वयंसेवियों को आपदा कीट  वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमांडेंट, होमगार्ड,  सुरेश चौहान ने की।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए  चौहान ने कहा कि आपदा प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीण स्तर पर आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया दी जाए तो जन-धन की हानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने आपदा स्वयंसेवियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाने और संकट की स्थिति में तत्परता से कार्य करने में करें।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रशिक्षण समन्वयक श्री सौरभ धीमान ने जानकारी दी कि जिला में आपातकालीन तैयारी को सुदृढ़ बनाने और आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिला की सभी 73 पंचायतों में आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र  स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है, जिसके प्रथम चरण में सांगला, सपनी, पूह, पंगी, सुंगरा, ऊरनी और रूपी सहित 08 पंचायतों को आपदा कीट प्रदान किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र में प्राथमिक उपचार किट, रस्सी, हेलमेट, तिरपाल, टॉर्च, फर्स्ट-एड सामग्री, जीवनरक्षक उपकरण तथा  आवश्यक संचार साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इन केंद्रों की स्थापना से पंचायत स्तर पर आपदा से निपटने की तैयारी में उल्लेखनीय सुधार होगा और राहत-बचाव कार्यों की गति में वृद्धि होगी।
कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न पंचायतों के प्रधान एवं जनप्रतिनिधि, होमगार्ड, राजस्व विभाग तथा अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान स्वयंसेवियों को आपदा से निपटने के व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी भी प्रदान की गई।
#KINNAUR#AAPDA

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000