*IGMC पहुंची 3.0 टेस्ला MRI मशीन, मरीजों को मिलेगा लाभ, खत्म होगा जांच के लिए इंतजार* – भारत केसरी टीवी

*IGMC पहुंची 3.0 टेस्ला MRI मशीन, मरीजों को मिलेगा लाभ, खत्म होगा जांच के लिए इंतजार*

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 3.0 टेस्ला एमआरआई मशीन पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की शुरुआत हो चुकी है। मरीजों को बेहतर और समयबद्ध इलाज देने के उद्देश्य से अस्पताल में एक अत्याधुनिक 3.0 टेस्ला एमआरआई मशीन की स्थापना का कार्य तेजी से चल रहा है। अगले एक महीने के भीतर मशीन का इंस्टॉलेशन कार्य पूरा हो जाएगा और उसके बाद मरीजों को यह सेवा मिलने लगेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी बड़े मेडिकल कॉलेजों में इस तरह की आधुनिक मशीनें स्थापित करने की घोषणा की थी।
इसकी शुरुआत आईजीएमसी से हो गई है। मशीन से जुड़े आवश्यक पुर्जे और उपकरण अस्पताल परिसर में पहुंच चुके हैं, साथ ही मशीन भी अस्पताल पहुंच चुकी है। अस्पताल प्रशासन इसे चरणबद्ध तरीके से इंस्टाल कर रहा है और अब यह कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। नई मशीन को अस्पताल के बी ब्लॉक स्थित पुराने ट्रॉमा सेंटर में स्थापित किया जा रहा है। यहां पर नई मशीन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
अब तक 18 साल पुरानी मशीन थी सहारा
आईजीएमसी अस्पताल में फिलहाल एक ही एमआरआई मशीन है, जो 2006 में स्थापित की गई थी। इस मशीन की क्षमता सीमित है, और इसी कारण रोजाना सिर्फ 12-13 मरीजों को ही एमआरआई जांच की सुविधा मिल पाती है। एमआरआई जांच की लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण मरीजों को महीनों बाद की तारीख दी जाती है। खासकर दूरदराज से आए मरीजों को अत्यधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। अब नई मशीन के चालू हो जाने के बाद मरीजों को एमआरआई जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे अस्पताल की जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000