परवाणू पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, नकदी उड़ाने वाला निकला बददी NDPS केस का आरोपी भी – भारत केसरी टीवी

परवाणू पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, नकदी उड़ाने वाला निकला बददी NDPS केस का आरोपी भी

परवाणू, मदन शर्मा 15 सितंबर 2025।

Advertisement

पुलिस थाना परवाणू में दर्ज एफआईआर नं. 90/2025 दिनांक 10-09-2025 धारा 303(2) BNS के तहत सेब व्यापारी से नकदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

रोहड़ू निवासी मेघुराम ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 10 सितंबर को सेब मंडी परवाणू में सेब छोड़ने के बाद परवाणू बाजार में राशन लेने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी महिंद्रा पिकअप गाड़ी को तक्ष इंटरप्राइजेज के समीप खड़ा किया था। जब वह खरीददारी के बाद लौटे तो पाया कि ड्राइवर सीट के पीछे रखे ₹40,000 नकद को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।

Advertisement

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसी आधार पर आरोपी की पहचान कर 14 सितंबर 2025 को पुलिस टीम ने प्रवीण कुमार (38 वर्ष), पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी फागली, जिला शिमला को मुरथल (हरियाणा) से गिरफ्तार किया।

Advertisement

जांच में सामने आया कि आरोपी माजदा/कैन्टर गाड़ी में बतौर चालक कार्यरत है। पुलिस ने उसकी गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।
साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी प्रवीण कुमार के खिलाफ पहले से ही थाना बद्दी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 10 किलो गांजा बरामदगी का मामला दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 15 सितंबर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000