संकल्प हब के अन्तर्गत रत्ती में पीसीपीएनडीटी एक्ट पर कार्यशाला आयोजित – भारत केसरी टीवी

संकल्प हब के अन्तर्गत रत्ती में पीसीपीएनडीटी एक्ट पर कार्यशाला आयोजित

मंडी आरती शर्मा 5 सितम्बर।

Advertisement

संकल्प हब के तहत चल रहे 10 दिवसीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज बाल विकास परियोजना सदर मंडी की ओर से नागरिक अस्पताल रत्ती के सम्मेलन कक्ष में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी रत्ती डॉ पियूष वैद्य ने की। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षक और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। डॉ शिवानी, स्वास्थ्य अधिकारी तथा स्वास्थ्य शिक्षक सुरेश ने प्रतिभागियों को पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Advertisement

बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर जितेंद्र सैणी ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों से इस अधिनियम के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के फ्रंटलाइन वर्करोंकृ आंगनबाड़ी और आशा वर्करों से आपसी तालमेल के साथ आम जनता को इस अधिनियम के महत्व और उल्लंघन पर होने वाले दंड व जुर्माने की जानकारी देने की अपील की।पुलिस विभाग से उपस्थित सब-इंस्पेक्टर अविनाश कटीच ने इस एक्ट के उल्लंघन की स्थिति में लागू होने वाली सजा और दंडात्मक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी साझा की।

Advertisement

कार्यशाला के समापन पर डॉ पियूष वैद्य ने स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में इस अधिनियम के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए और सफल आयोजन के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर का धन्यवाद किया। इस कार्यशाला में एसएमओ डॉ मनोज सक्सेना, डॉ अमित, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील कुमार, संकल्प हब कार्यालय से जिला कार्यक्रम अधिकारी मंडी धनीराम वालिया और बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर कार्यालय के कनिष्ठ सहायक नरेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000