“सभी मणिमहेश यात्री सुरक्षित, हालात काबू में – मुख्य सचिव की बड़ी अपडेट” – भारत केसरी टीवी

“सभी मणिमहेश यात्री सुरक्षित, हालात काबू में – मुख्य सचिव की बड़ी अपडेट”

शिमला, मदन शर्मा 28 अगस्त 2025।

Advertisement

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने राज्य में जारी मानसूनी आपदा राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन से हालात प्रभावित हुए हैं, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी मणिमहेश यात्री सुरक्षित हैं।

Advertisement

मुख्य सचिव ने अपील की कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।

Advertisement

चंबा में हालात

Advertisement

चंबा ज़िले में प्रशासन हालात पर 24×7 नज़र बनाए हुए है।

3,000 से अधिक यात्री भरमौर में फंसे हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने और भोजन–आवास उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।

10,000 से अधिक लोग चंबा शहर में फंसे हैं क्योंकि चंबा–भरमौर मार्ग पर बग्गा और दुर्गाठी के बीच भारी भूस्खलन हुआ है।

आवश्यकता पड़ने पर राशन और ज़रूरी सामान हवाई मार्ग से भेजा जाएगा।

चंबा शहर में टेलीफोन सेवा बहाल हो चुकी है और जल्द ही भरमौर क्षेत्र में भी बहाल होने की उम्मीद है।

सरकार की निगरानी

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह कल सुबह चंबा जाएंगे।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी पहले ही चंबा के लिए रवाना हो चुके हैं।

पुलिस महानिदेशक, लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड के सचिव सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को चंबा और भरमौर में डटे रहने के निर्देश दिए गए हैं।

लाहौल-स्पीति और कुल्लू

लाहौल-स्पीति में जियो नेटवर्क की सेवाएं आंशिक रूप से शुरू हो गई हैं और थिरोट का विद्युत उपकेंद्र भी चालू कर दिया गया है।

कुल्लू और लाहौल-स्पीति प्रशासन को हरसंभव राहत और बहाली कार्य तुरंत करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में डीजीपी अशोक तिवारी, एसीएस (गृह) के.के. पंत, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000