उपायुक्त ने वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। ख़तरे वाले स्थानों को खाली करने के निर्देश। – भारत केसरी टीवी

उपायुक्त ने वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। ख़तरे वाले स्थानों को खाली करने के निर्देश।

कुल्लू आरती शर्मा 26 अगस्त।

Advertisement

उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने भारी वर्षा के चलते
वर्षा से प्रभावित बेली ब्रिज अखाड़ा, अखाड़ा बाजार, लेफ्ट बैंक के छरुड़ू , रामशिला तथा गेमन पुल के साथ लगते क्षेत्रों का जायजा लिया तथा खतरे वाले स्थानों को शीघ्र खाली करने के निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने जिला में सभी लोगों से अपील की है कि वे भारी बारिश के मद्देनजर आवाजाही में एहतियात बरतें तथा बेवजह आवाजाही से परहेज करें। नदी नालों के आसपास ना जाएं।
उन्होंने कहा कि प्रशासन इस आपदा में राहत एवं बचाव कार्यों में मुस्तैदी से काम कर रहा है।

हर जगह पर प्रशासन के फील्ड स्तर के अधिकारी लोगों की हर संभव मदद करने के लिए तैनात हैं।

उन्होंने कहा यदि किसी को किसी भी प्रकार की आपात सहायता अथवा राहत संबंधी आवश्यकता है तो वह फील्ड स्तर अधिकारियों से संपर्क करें।
उन्होंने जानकारी दी कि भारी वर्षा के कारण कुल्लू मनाली के बीच में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है तथा कई स्थानों को एहतियात के तौर पर खाली किया गया है जिनमें की मनाली के बहांग को पहले ही खाली कर दिया गया था तथा आज बाजार के कुछ क्षेत्रों तथा दुकानों को भी खाली कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण व्यास नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है तथा नदी में मिलने वाले सभी नालों का भी जलस्तर बढ़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि पतलीकुहल में नदी का पानी बेली ब्रिज के ऊपर से पानी बह रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि मनाली में ओल्ड मनाली का पुल तथा कुछ अन्य स्थानों में फुटब्रिज भी बाढ़ में बह गए हैं ।
कुल्लू – मनाली सड़क बिंदुढांक तथा शिरड रिजॉर्ट के पास आवाजाही के लिए बंद हुई है। परंतु आवाजाही के लिए कुल्लू- मनाली मार्ग को को वाया लेफ्ट बैंक रायसन से सुचारू रूप से बहाल किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000