मंडी के दस वजीर, पायल पहली महिला महामंत्री, धूमल, नड्डा, जयराम को अधिमान, अपनों को भी दिया स्थान* – भारत केसरी टीवी

मंडी के दस वजीर, पायल पहली महिला महामंत्री, धूमल, नड्डा, जयराम को अधिमान, अपनों को भी दिया स्थान*

मंडी आरती शर्मा 24 अगस्त

Advertisement

टीम बिंदल में मंडी के दस वजीर शामिल किए गए हैं। इन वजीरों में तीन महिलाओं को भी सगठानात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहली महिला महामंत्री के रूप में पायल वैद्य को बनाकर उनका सियासी कद बढ़ा है। इसी के साथ ही प्रियंता शर्मा और डाक्टर सीमा ठाकुर को टीम में जगह दी गई है।

Advertisement

टीम बिंदल में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को बराबर अधिमान देते हुए अपने-अपने समर्थकों को भी राज्य कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। मंडी और सुंदरनगर के भाजपा संगठनात्मक जिलों से सबंध रखने वाले दस भाजपाई टीम बिंदल की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं।

Advertisement

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में मंडी जिला से सबंध रखने वाले दो विधायक भी शामिल किए गए हैं। नाचन के विधायक विनोद कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सुंदरनगर के एमएलए राकेश जम्वाल को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के ओएसडी रहे संजीव कटवाल को इस मर्तबा प्रमोट किया गया है, उन्हें भी महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

Advertisement

टीम बिंदल में पुरानी कार्यकारिणी में करसोग से संबंधित रहे बिहारी लाल शर्मा को महामंत्री से डिमोट करते हुए इस मर्तबा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडी से कुछ ऐसे चेहरे भी शामिल किए गए हैं, जिनको बिंदल का ही आशीर्वाद प्राप्त है।

इनमें नवनियुक्त प्रवक्ता अजय राणा, सचिव डाक्टर संजय ठाकुर और उपाध्यक्ष बिहारी लाल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। मंडी भाजपा में जयराम ठाकुर का फि लहाल एक छत्र राज है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000