*जनहित से जुड़े मुद्दों पर हो चर्चा, स्पीकर ने सर्वदलीय बैठक में सत्तापक्ष-विपक्ष से मांगा सहयोग* – भारत केसरी टीवी

*जनहित से जुड़े मुद्दों पर हो चर्चा, स्पीकर ने सर्वदलीय बैठक में सत्तापक्ष-विपक्ष से मांगा सहयोग*

  • *जनहित से जुड़े मुद्दों पर हो चर्चा, स्पीकर ने सर्वदलीय बैठक में सत्तापक्ष-विपक्ष से मांगा सहयोग

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि यह विधानसभा के इतिहास का चौथा बड़ा मानसून सत्र है, जहां चर्चा के लिए तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए पर्याप्त समय है। उन्होंने कहा कि यह सदस्यों पर निर्भर करता है कि वे इसका सदुपयोग किस तरह से करते हैं। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में उन्होंने सत्ता पक्ष तथा प्रतिपक्ष से सदन संचालन में रचनात्मक सहयोग मांगा है। इसके अलावा सदन का अधिक से अधिक समय जनहित तथा प्रदेश हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हेतु उपयोग किया जाए, इसकी उन्होंने विधानसभा के सभी सदस्यों से अपील की है। सर्वदलीय बैठक की समाप्ति के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मानसून सत्र अविलंब चलें तथा सदन में महत्त्वपूर्ण तथा सार्थक चर्चा हो, इस पर बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हम जनप्रतिनिधि हैं, जनता ने हमें चुनकर भेजा है, अत: हमें उनकी अपेक्षाओं तथा अकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर बैठक में संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, उप-मुख्य सचेतक हिमाचल प्रदेश सरकार केवल सिंह पठानिया तथा भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक सुखराम चौधरी उपस्थित रहे। श्री पठानिया ने कहा उन्हें आशा है कि दोनों पक्ष गंभीरता के साथ चर्चा करेंग। कुलदीप पठानिया ने कहा कि अभी तक कुल 1018 प्रश्नों की सूचनाएं विधान सभा सचिवालय को विधानसभा सदस्यों से प्राप्त हुई हैं जिसमें 815 तारांकित तथा 203 अतारांकित हैं जबकि नियम 62 के तहत 7, नियम 101 के तहत 4, तथा नियम 130 के तहत 8 सूचनाएं

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000