विश्व हिंदू परिषद ने मनाया 61वां स्थापना दिवस मनीष कुमार को विहिप सोलन जिला महामंत्री की कमान, वही जिला कोषाध्यक्ष बने बलवंत भट्टी – भारत केसरी टीवी

विश्व हिंदू परिषद ने मनाया 61वां स्थापना दिवस मनीष कुमार को विहिप सोलन जिला महामंत्री की कमान, वही जिला कोषाध्यक्ष बने बलवंत भट्टी

सोलन। मदन शर्मा 17 अगस्त

Advertisement

सलोगड़ा स्थित विजेश्वर मंदिर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला महामंत्री मनीष कुमार, जिला कोषाध्यक्ष बलवंत भट्टी, मातृशक्ति जिला संयोजिका चंपा ठाकुर, दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका रंजना ठाकुर तथा जिला सेवा दल प्रमुख राजू राणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मंत्रोच्चारण भी किया गया।

जय श्रीराम के उद्घोष के बीच जिला महामंत्री मनीष कुमार और कोषाध्यक्ष बलवंत भट्टी का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। अपने संबोधन में मनीष कुमार ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद विश्व का सबसे बड़ा हिंदू संगठन है, जो समाज की रक्षा और संगठन के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज संगठित रहा तभी आज श्रीराम मंदिर का निर्माण संभव हो पाया। साथ ही लव जिहाद के मामलों पर सख्त रुख अपनाने की बात कही और कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने का आह्वान किया।

जिला कोषाध्यक्ष बलवंत भट्टी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। मातृशक्ति जिला संयोजिका चंपा ठाकुर ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और संगठन उनकी हर परिस्थिति में रक्षा करेगा।

इस अवसर पर राजू राणा, प्रताप ठाकुर और प्रगति सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और हिंदू समाज की एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन मंत्रोच्चारण के साथ हुआ।

इस मौके पर मनीष कुमार (जिला महामंत्री), बलवंत भट्टी (जिला कोषाध्यक्ष), राजू राणा (जिला सेवा दल प्रमुख), चंपा ठाकुर (जिला संयोजिका मातृशक्ति), विशाल भट्ट, नेक राम, मोहित गुप्ता, मनोज कुमार, अनिल कुमार, प्रताप ठाकुर, पंकज कुमार, हरजीत, जसपाल, विक्रांत घामटा, ललित कुमार, रंजना ठाकुर, भावना राणा, शीश पाल, प्रगति और नरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंच संचालन मोहित गुप्ता ने किया जबकि जिला महामंत्री मनीष कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कंडाघाट प्रखंड विहिप एवं बजरंग दल टीम सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000