15 साल से सड़क का सपना… फाइल गई, लेकिन पैसा अब तक नहीं! – भारत केसरी टीवी

15 साल से सड़क का सपना… फाइल गई, लेकिन पैसा अब तक नहीं!

हिमाचल प्रदेश ब्यूरो सुभाष शर्मा 12/08/20225

Advertisement

2012 से 2024 तक फाइलों की धूल झाड़ने में बीते साल, MLA रामपुर नंदलाल और टिक्का साहब नींद से बेखबर, जनता परेशान

Advertisement

रामपुर। नंती–टिक्कर रोड का नाम सुनते ही स्थानीय लोगों के चेहरे पर नाराज़गी और मायूसी साफ़ झलकने लगती है। यह सड़क, जो कभी विकास की राह खोलने वाली थी, अब केवल एक अधूरा सपना बनकर रह गई है।

Advertisement

कहानी की शुरुआत 2012 में हुई—तब इस सड़क को खोलने के लिए पहली फाइल तैयार हुई और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने लगी। साल दर साल अफसर बदले, नेताओं ने मंचों से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन हकीकत में सड़क गड्ढों और धूल में ही दबी रह गई।

Advertisement

2024 में लंबी जद्दोजहद के बाद यह प्रोजेक्ट की फाइल नाबार्ड को भेजी गई। जनता को उम्मीद थी कि अब पैसा आएगा और बरसों का सपना साकार होगा। लेकिन आज तक एक रुपये का फंड मंजूर नहीं हुआ। नतीजा—इलाके में सड़क की हालत जस की तस है।
बीमारी या इमरजेंसी में हॉस्पिटल ले जाना भी मुश्किल है। स्थानीय लोग सवाल उठाते हैं—”वोट मांगते समय नेता समस्याएं सुनते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सब भूल जाते हैं, आखिर क्यों?”

सेब सीजन पर भी मार
इन दिनों सेब सीजन अपने चरम पर है, लेकिन सड़क और “स्पैन” के अभाव में किसानों की मेहनत बाजार तक पहुंचने से पहले ही खराब हो रही है। मेन रोड तक पहुंचने में 2 घंटे तक लग जाते हैं, जिससे फल को नुकसान और मेहनत पर पानी फिर रहा है।

वादे बड़े, काम शून्य
चुनाव के वक्त MLA रामपुर नंदलाल साहब वोट मांगने आते हैं और विकास के सपने दिखाते हैं। लेकिन चुनाव के बाद इलाके की बदहाली जैसे उनकी जिम्मेदारी ही नहीं।

स्थानीय लोग तंज कसते हैं—”फाइल गई है, लेकिन पैसा कब आएगा, यह शायद नेताओं की नींद तुड़वाने के बाद ही पता चलेगा।”
जनता का सवाल—क्या हमें फिर 15 साल और इंतजार करना पड़ेगा या यह सड़क हमेशा कागज़ों में ही रह जाएगी?

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000