शव मिलने से सनसनी, जांच में, बीमारी बनी मौत की वजह – भारत केसरी टीवी

शव मिलने से सनसनी, जांच में, बीमारी बनी मौत की वजह

सोलन मदन शर्मा 02 अगस्त 2025

Advertisement

रेलवे फाटक के पास एक पुराने ढारे के बरामदे में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 अगस्त 2025 को पुलिस कंट्रोल रूम सोलन में सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी शहर सोलन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Advertisement

मृतक की पहचान मुकेश कुमार उर्फ मुन्ना (उम्र 37 वर्ष), पुत्र प्रेम सिंह, निवासी गांव मही, डाकघर व तहसील कंडाघाट, जिला सोलन (हि.प्र.) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में शव पर किसी प्रकार की चोट या खरोंच के निशान नहीं पाए गए, केवल मुंह से खून निकल रहा था।

Advertisement

स्थानीय लोगों व परिजनों के अनुसार, मुकेश पिछले काफी समय से बीमार था। लगभग एक वर्ष पूर्व वह गिर गया था, जिससे उसकी पसलियाँ टूट गई थीं और उसे अंदरूनी चोटें आई थीं। उसका इलाज शिमला के IGMC अस्पताल में हुआ था और ऑपरेशन के बाद भी वह पूर्णतः स्वस्थ नहीं हो पाया था। वर्तमान में वह चंबाघाट में एक ढाबे पर कार्यरत था और घटना वाले दिन भी वहीं मौजूद था।

Advertisement

पुलिस द्वारा मौके पर लोगों के बयान दर्ज किए गए। परिजनों ने भी किसी प्रकार के शक का इजहार नहीं किया है। अब तक की जांच में यह स्पष्ट हो रहा है कि मृत्यु बीमारी के कारण हुई है, हालांकि, सभी पहलुओं की जांच जारी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और विसरा को संरक्षित कर राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला जुन्गा भेजा गया है। शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में धारा 194 बीएनएसएस, 2023 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

📌 रिपोर्ट: भारत केसरी टीवी, सोलन
📞 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: [7018804994]

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000