ले लो सुक्खू की लॉटरी ले लो : बिंदल • पि.डब्लू.डी की भूमि पर सजा दी शराब की दिखने • कांग्रेस सरकार दमनकारी सरकार, एफआईआर और चार्जशीट वाली सरकार – भारत केसरी टीवी

ले लो सुक्खू की लॉटरी ले लो : बिंदल • पि.डब्लू.डी की भूमि पर सजा दी शराब की दिखने • कांग्रेस सरकार दमनकारी सरकार, एफआईआर और चार्जशीट वाली सरकार

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 01/08/2025

Advertisement

• 6 अगस्त को भाजपा मंडी में करेगी विशाल विरोध प्रदर्शन
• केंद्र से हिमाचल को आपदा के लिए दिए 7513 करोड़
• आपदा में स्टेट हेड से प्रदेश सरकार ने खर्चे कितने पैसे ?

Advertisement

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश में लॉटरी शुरू होने पर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब प्रदेश में ले लो सुखों की लॉटरी ले लो के स्वर उठाएंगे। कांग्रेस सरकार 1 लाख पक्की नौकरी देने के वादे पर सत्ता में आई थी पर अब प्रदेश के बेरोजगारों को लॉटरी की ओर धकेल रही है, ऐसा प्रतीत होता है कि हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार पेपर की तैयारी नहीं करेंगे पर अपना जीवन दाव पर लगा देंगे। डॉ बिंदल ने दावा किया कि जब भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी तो ऐसे फैसले वापस लेगी, 1998 में जब प्रो प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री बने थे तो लॉटरी को बंद कर दिया गया था, 2004 में कांग्रेस ने लॉटरी को शुरू किया और 2007 में वीरभद्र सिंह ने फिर बंद किया।

Advertisement

डॉ बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शराब, चिट्टा, भांग और लॉटरी का अड्डा बन गया है। कांग्रेस सरकार की राज में लोक निर्माण विभाग की जमीनों पर अति सुंदर शराब के ठेके खोल दिए गए हैं, पर अगर छोटा सा व्यक्ति वहां मक्की बेच तो उसका चालान हो जाता है।

Advertisement

बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में दमनकारी सरकार चल रही है जिसका काम एफआईआर और चार्जशीट बनाना है। जो सरकारी कर्मचारी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसपर एफआईआर, ट्रांसफर या फाइल खोल दी जाती है, जो लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरते हैं उनके खिलाफ मुकदमें बना दिया जाता है, राजनीतिक प्रतिद्वंदियों पर गलत मुकदमे बना दिए जाते हैं इसका सबसे बड़ा उदाहरण सिरमौर में हुई एफआईआर है। थुनाग में जिन लोगों के परिवार, घर और जमीने आपदा में चली गई उनके खिलाफ तिरंगे की आड़ में 72 लोगों पर देशद्रोह के झूठे मुकदमे बना दिए गए और एक व्यक्ति तो जेल में भी है, अब वह लोग घर देखेंगे या जेल। बिंदल ने ऐलान किया कि इस दमनकारी सरकार के खिलाफ 6 अगस्त को मंडी में भाजपा एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन करेगी।

बिंदल ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को बताना होगा की आपदा के समय अभी तक उन्होंने स्टेट हेड के अंतर्गत कितना पैसा खर्चा है ? हमारी जानकारी के मुताबिक 2022 से 2025 तक वर्तमान कांग्रेस सरकार ने केवल 150 करोड़ खर्च है, पर इसके विपरीत केंद्र सरकार ने 7513 करोड़ दिया है और इसके अलावा मनरेगा और एक लाख आवास योजना के घर अलग है। अब तो भाजपा के नेताओं के आग्रह पर बीबीएमबी यानी भाखड़ा ब्यास बोर्ड भी हिमाचल को आपदा के समय सहयोग देने को तैयार है, इस बारे में हमारी केंद्रीय मंत्री मोहनलाल खट्टर से बात हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000