भीख मांगने वाले बच्चों का होगा डीएनए टेस्ट, पंजाब सरकार का ऐतिहासिक कदम – भारत केसरी टीवी

भीख मांगने वाले बच्चों का होगा डीएनए टेस्ट, पंजाब सरकार का ऐतिहासिक कदम

चंडीगढ़ (भारत केसरी टीवी)

Advertisement

पंजाब सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राज्य में भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। इस विशेष अभियान को ‘जीवनज्योत प्रोजेक्ट’ नाम दिया गया है, जिसके अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों में सार्वजनिक स्थलों, रेड लाइट्स, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मॉल और बाजारों में भीख मांगते बच्चों की डीएनए जांच की जाएगी।

Advertisement

इस फैसले के पीछे उद्देश्य यह है कि यह पता लगाया जा सके कि जो महिलाएं बच्चों के साथ भीख मांगती हैं, वे वास्तव में उनकी मां हैं या नहीं। अमृतसर समेत कई जिलों में पुलिस ने हाल ही में ऐसे मामलों में कार्रवाई करते हुए कई महिलाओं और बच्चों को रेस्क्यू किया है। अधिकारियों के अनुसार, कई बार देखा गया है कि एक ही महिला चार-पांच बच्चों के साथ भीख मांगती है और यह स्पष्ट नहीं होता कि बच्चे उसके अपने हैं या कहीं से लाए गए हैं।

इस संबंध में सभी जिलों के उपायुक्तों (DC) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे ऐसे मामलों में डीएनए परीक्षण की प्रक्रिया शुरू करें।

पिछले दिनों एक आरटीआई में खुलासा हुआ था कि पंजाब में लापता हुए बच्चों में से कई का अब तक पता नहीं चला है। यह फैसला सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की एक समीक्षा बैठक के दौरान सामने आया, जिसमें मंत्री डॉ. बलजीत कौर को विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव राजी पी. श्रीवास्तव और अन्य अधिकारियों ने बताया कि भिक्षावृत्ति में बच्चों का गलत इस्तेमाल हो रहा है।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद महिलाएं शहर बदलकर या जगह बदलकर फिर वही कार्य करवाने लगती हैं, जिससे यह शोषण रुकने का नाम नहीं ले रहा।

भारत केसरी टीवी की रिपोर्ट
📍 पंजाब के हर जिले में चलेगा जीवनज्योत प्रोजेक्ट
📍 बच्चों के शोषण को रोकने की दिशा में सख्त कदम
📍 डीएनए जांच से उजागर होंगे कई छिपे सच

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000