उम्मीदें… कथेड में नया अस्पताल, कृषि विभाग मिल सकता है अपना भवन – भारत केसरी टीवी

उम्मीदें… कथेड में नया अस्पताल, कृषि विभाग मिल सकता है अपना भवन

उम्मीदें…

Advertisement

शिक्षा, बागवानी समेत अन्य क्षेत्रों में स्थापित होंगे नये आयाम
पर्यटन की दृष्टि से सिरे चढ़ सकती है कसौली रोपवे योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। वर्ष-2024 में स्वास्थ्य, कृषि-बागवानी, खेलकूद, पर्यटन समेत अन्य क्षेत्रों में नई उम्मीदें लेकर आया है। इस वर्ष जहां कथेड़ में निर्माणाधीन अस्पताल के एक ब्लॉक का कार्य पूरा हो जाएगा। वहीं कृषि विभाग को भी अपना भवन मिल सकता है। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी नये आयाम स्थापित हो सकते हैं।
पर्यटन की दृष्टि से भी कसौली में रोपवे योजना भी सिरे चढ़ सकती है। वहीं चंबाघाट में भी फ्लाईओवर का कार्य पूरा होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर इस वर्ष भी कई विकास योजनाओं का लाभ लोगों को मिलेगा और उनका फायदा भी होगा।

Advertisement

गौर रहे कि वर्ष-2023 में कई ऐसे कार्य शुरू हुए थे जिन्हें इस वर्ष पूरा होना था। इसमें कसौली में जल शक्ति विभाग का मंडल खुलेगा। वहीं गिरि पेयजल योजना का भी सीधा लाभ लोगों को प्राप्त होगा। कसौली को योजना से पाइप लाइन सीधी मिलेगी। इसी के साथ चायल को भी गिरि योजना का सीधा लाभ मिलेगा। इससे लोगों को गर्मी के मौसम में पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी के साथ सोलन शहर में सीवरेज पाइप लाइन का कार्य भी शुरू होगा।
इनसेट
शिक्षा के क्षेत्र में हैं बड़ी उम्मीदें
-सभी स्कूलों में विज्ञान लैब स्थापित होगी।
-जिले के स्कूलों में टिंकरिंग लैब मिलेगी।
-डिग्री कॉलेज सोलन को बीबीए ब्लॉक की सुविधा मिलेगी।
-डिग्री कॉलेज धर्मपुर को नया भवन मिलेगा

इनसेट
स्वास्थ्य क्षेत्र में उम्मीदें
-क्षेत्रीय अस्पताल में एमआरआई की सुविधा मुहैया होगी।
-धर्मपुर में अल्ट्रासाउंड मशीन इंस्टाल होगी।
-छह आदर्श स्वास्थ्य संस्थान में विशेष सुविधाएं मिलेंगी
-जिले के अस्पतालों में विशेषज्ञों के पद भरे जाएंगे।
-सब-सेंटरों में कर्मचारियों की तैनाती होगी।

इनसेट
कृषि-बागवानी क्षेत्र में उम्मीदें
-कृषि विभाग को आधुनिक भवन की सुविधा से लैस किया जाएगा
-सब्जी मंडी सोलन में नीलामी मंच की सुविधा मिलेगी।
-बेहतर किस्म के बीज मिलने की उम्मीद है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000