सोशल मीडिया पर भिड़े मंत्री पिता और बेटे – ट्रांसफर विवाद ने बढ़ाई सियासी गर्मी – भारत केसरी टीवी

सोशल मीडिया पर भिड़े मंत्री पिता और बेटे – ट्रांसफर विवाद ने बढ़ाई सियासी गर्मी

भारत केसरी टीवी

Advertisement

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक मोड़ तब आया, जब कांग्रेस सरकार के कृषि मंत्री चंद्र कुमार और उनके बेटे, पूर्व सीपीएस नीरज भारती के बीच सोशल मीडिया पर ही तीखी नोकझोंक हो गई। मामला उनके विधानसभा क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों को लेकर उठा, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर मंत्री के इस्तीफे की अफवाहें भी उड़ने लगीं।

Advertisement

हालांकि खुद कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने शिमला में मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि इस्तीफे जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने माना कि उनके बेटे नीरज भारती कुछ ट्रांसफर एडजस्टमेंट से नाराज़ थे, लेकिन यह केवल चुनाव क्षेत्र में बाहरी हस्तक्षेप के कारण उत्पन्न स्थिति थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से इस विषय पर चर्चा कर समाधान निकाला गया है।

Advertisement

मंत्री चंद्र कुमार ने तबादला प्रणाली को “पंडोरा बॉक्स” करार देते हुए कहा कि जब यह मामला खुलता है, तो मुश्किलें बढ़ जाती हैं। खासकर शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर की स्थिति काफी जटिल है। उन्होंने खुलासा किया कि आजकल लोग प्रमोशन के बाद भी दूर नहीं जाना चाहते — जो एक स्टेशन पर 12–15 साल से जमे हैं, वे वहीं बने रहना चाहते हैं।

Advertisement

मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि तबादलों को लेकर आज तक कोई स्पष्ट नीति नहीं बन पाई है। उन्होंने बताया कि पहले कौल सिंह और फिर जयराम ठाकुर के कार्यकाल में ट्रांसफर नीति पर कमेटियां बनी थीं, लेकिन व्यावहारिक नीति लागू नहीं हो सकी क्योंकि नेता ही इन नियमों को तोड़ने में लगे रहते हैं।

इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल सत्ता पक्ष के भीतर की असहमति को उजागर किया है, बल्कि सोशल मीडिया के ज़रिए पारिवारिक मतभेदों के राजनीतिक मंच पर आने का एक नया उदाहरण भी सामने रख दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000