*पहाड़ी लहसुन की खुशबू से महके बाहरी राज्यों के बाजार, इतने करोड़ का हो चुका है कारोबार* – भारत केसरी टीवी

*पहाड़ी लहसुन की खुशबू से महके बाहरी राज्यों के बाजार, इतने करोड़ का हो चुका है कारोबार*

सोलन-सिरमौर के सफेद सोने की तामिलनाडू-गुजरात-दिल्ली-हरियाणा में डिमांड

Advertisement

मंडी में पहुंचने वाले सोलन और सिरमौर के लहसुन का तडक़ा अब साउथ इंडिया के तामिलनाडू और गुजरात में भी लगने लगा है। रोजाना भारी खेप लहसुन की बाहरी राज्यों को भेजी जा रही है। अब तक सोलन मंडी में 80.32 क्विंटल लहसुन पहुंच चुका है, जिससे अब तक सात करोड़ का कारोबार हो चुका है। इससे एपीएमसी को भी मुनाफा हुआ है। एपीएमसी से प्राप्त जानकारी अनुसार पहुंचे लहसुन से एपीएमसी को भी सात लाख रुपए का मुनाफा हुआ है, जिसे विकास कार्यों पर खर्चा जाएगा। बता दें कि अभी तक सोलन से 80 प्रतिशत लहसुन व सिरमौर से 50 प्रतिशत लहसुन पहुंच चुका है, जो कि मंडी में आना लागतार जारी है। किसानों को लहसुन के बेहतर दाम मिल रहे हैं।

Advertisement

मंडी में पहुंचने वाले लहुसुन के किसानों को क्वालिटी के हिसाब से दाम मिल रहे हैं। गोली लहुसुन के 40 रुपए, मीडियम क्वालिटी लहसुन के 50 से 80 तथा उच्च क्वालिटी लहसुन 100 से 120 रुपए किलो दाम दिए जा रहे हैं। गौर रहे कि शुरूआती दौर में बारिश के अधिकतर किसानों का लहसुन गीला हो चुका था, जिस कारण किसानों द्वारा मंडी में लाए गए लहसुन के दाम कम थे, लेकिन अब सूखे लहसुन की भारी खेप मंडी पहुंच रही है, जिसको लेने के लिए बाहरी राज्यो के आढ़ती पहुंचे हुए हैं। गौर रहे कि अभी साउथ इंडिया के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब को लहसुन की भारी खेप जा रही है। एपीएमसी का मानना है कि यदि सप्लाई और क्वालिटी इसी प्रकार बनी रही, तो आने वाले दिनों में व्यापार का आंकड़ा और ऊंचाई छू सकता है। मंडी में इस समय लहसुन कारोबारियों और किसानों की चहल-पहल बनी हुई है।

Advertisement

एपीएमसी के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि मंडी में लहसुन की भारी खेप पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक मंडी में 80.32 क्विंटल लहसुन पहुंच चुका है। अब तक सात करोड़ का लहसुन बिका है, जिससे एपीएमसी को सात लाख का मुनाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि मंडी में लहसुन के आने का सिलसिला लगातार जारी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000