लीलानंद के सपनों को लगे पंख, कामगार कल्याण बोर्ड की मदद से बच्चों ने रचा सुनहरा भविष्य – भारत केसरी टीवी

लीलानंद के सपनों को लगे पंख, कामगार कल्याण बोर्ड की मदद से बच्चों ने रचा सुनहरा भविष्य

करसोग, मदन शर्मा 12 मई 2025

Advertisement

रंडौल गांव के राजमिस्त्री लीला नंद, जो दिन-रात ईंट-गारा में व्यस्त रहते हैं, ने अपने बच्चों को ऊंची शिक्षा दिलाने का जो सपना देखा था,

Advertisement

वह अब साकार हो गया है। यह संभव हुआ हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की उस आर्थिक सहायता से, जिसने न केवल उनके बच्चों की पढ़ाई को आसान बनाया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर भी अग्रसर किया।

Advertisement

लीलानंद ने वर्ष 2023 में इस बोर्ड में पंजीकरण कराया था। इसके बाद, बोर्ड ने उनके बेटे साहिल को आईटीआई की पढ़ाई के लिए 48 हजार रुपये और बेटी अंजली को ग्रेजुएशन के लिए 36 हजार रुपये की मदद दी। साहिल ने शिमला के पंथाघाटी से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई की पढ़ाई पूरी कर अब एसजेवीएनएल में अप्रेंटिसशिप शुरू कर दी है। वहीं अंजली ने डिग्री कॉलेज सुन्नी से बी.ए. की पढ़ाई पूरी कर ली है।

Advertisement

लीलानंद कहते हैं, “अगर सरकार की आर्थिक मदद नहीं मिलती, तो शायद बच्चे पढ़ नहीं पाते। आज उन्हें आगे बढ़ते देख कर लगता है कि मेहनत रंग लाई है। यह हमारे लिए एक नई शुरुआत है।”


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कामगारों के परिवारों को समय पर सहायता मिल सके और उनके बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

साहिल और अंजली ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा, “यह योजना हम जैसे गरीब परिवारों के लिए एक वरदान है। आज हम जहां हैं, उसमें सरकार की मदद की अहम भूमिका रही है।”

यह कहानी केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की प्रेरणा है जो मेहनत के साथ-साथ एक बेहतर कल का सपना देखते हैं।n

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000