एचपीपीएससी ने वर्ष 2025-26 की 55वीं वार्षिक रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी – भारत केसरी टीवी

एचपीपीएससी ने वर्ष 2025-26 की 55वीं वार्षिक रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी

[मदन शर्मा]

Advertisement

एचपीपीएससी अध्यक्ष ने राज्यपाल को सौंपी 55वीं वार्षिक रिपोर्ट

Advertisement

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) के अध्यक्ष कैप्टन रमेश्वर सिंह ठाकुर ने आज लोक भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को आयोग की वर्ष 2025-26 की 55वीं वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस अवसर पर आयोग के सदस्य कर्नल राजेश कुमार शर्मा, डॉ. पवनेश शर्मा, प्रो. ममता मोक्टा, राखिल कहलोन, आयोग की सचिव निवेदिता नेगी, अतिरिक्त सचिव छवि नांटा तथा राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने आयोग के सभी सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों को आयोग के उद्देश्यों की पूर्ति में उनके योगदान के लिए बधाई दी।

कैप्टन रमेश्वर सिंह ठाकुर ने राज्यपाल को अवगत कराया कि हाल के वर्षों में आयोग ने कार्यकुशलता बढ़ाने, पारदर्शिता को मजबूत करने और डिजिटल युग के अनुरूप तकनीकी समाधान अपनाने के उद्देश्य से कई संस्थागत सुधार किए हैं। उन्होंने कहा कि यह वार्षिक रिपोर्ट संविधानिक मूल्यों को बनाए रखने और सुशासन को बढ़ावा देने की आयोग की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000