कंडाघाट में महिला द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

कंडाघाट में महिला द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कंडाघाट, भारत केसरी टीवी 08 मई 2025:

Advertisement

कंडाघाट निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस थाना कंडाघाट में शिकायत दर्ज करवाई है कि कंडाघाट में रहने वाली एक महिला, जो सिलाई का व्यवसाय करती है, ने अपनी फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक, देश विरोधी और भड़काऊ पोस्ट साझा की है। यह पोस्ट भारतीय सेना और आम जनता के मनोबल को ठेस पहुँचाने वाली बताई जा रही है, जिससे समाज में तनाव फैलने की आशंका है।

Advertisement

शिकायत के आधार पर पुलिस थाना कंडाघाट में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान आरोपित महिला, जो डाकघर एवं तहसील कंडाघाट जिला सोलन (हि.प्र.) की निवासी है और जिसकी उम्र 48 वर्ष है, को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने महिला का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

Advertisement

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि उक्त महिला पिछले 25-30 वर्षों से अपने परिवार के साथ कंडाघाट में किराए के कमरे में रह रही है और सिलाई का काम करती है। गिरफ्तार महिला को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया। मामले की जांच जारी

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000