कंधार में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 381 पौधे बरामद – आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

कंधार में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 381 पौधे बरामद – आरोपी गिरफ्तार

सोलन,मदन शर्मा 03 मई 2025:

Advertisement

थाना बागा पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की अवैध खेती का पर्दाफाश किया है। दिनांक 02 मई 2025 को थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव कंधार निवासी अवतार सिंह ने अपने घर के सामने स्थित मलकीयती भूमि पर अफीम की खेती कर रखी है।

Advertisement

सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और कुल 381 अफीम के पौधे बरामद किए। मौके से बरामदगी के बाद थाना बागा में मामला दर्ज कर लिया गया।

Advertisement

पुलिस द्वारा समस्त कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात आरोपी अवतार सिंह पुत्र गंदर्भ सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी गांव कंधार, तहसील अर्की, जिला सोलन (हि.प्र.) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज दिनांक 03 मई 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Advertisement

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना दादलाघाट में मारपीट का एक मामला दर्ज है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000