जिला सोलन: SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, 1.310 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

जिला सोलन: SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, 1.310 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

सोलन, मदन शर्मा 27 अप्रैल 2025 –

Advertisement

जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक गुप्त सूचना के आधार पर कंडाघाट थाना क्षेत्र के गौड़ा स्कूल के पास एक कार से तीन लोगों को 1.310 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

Advertisement

SIU टीम जब इलाके में गश्त कर रही थी, उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक स्वीफ्ट डिज़ायर कार (HR-21G-0577) संदिग्ध अवस्था में गौड़ा स्कूल के पास खड़ी है। सूचना के मुताबिक, गाड़ी में सवार तीन व्यक्ति – प्रकाश ठाकुर, रविंद्र शर्मा और राजेश पांडे – भारी मात्रा में चरस की तस्करी करने की फिराक में थे।

Advertisement

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर गाड़ी को घेरा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से 1.310 किलोग्राम चरस बरामद की गई और तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निम्न रूप में हुई है:

Advertisement

प्रकाश ठाकुर (55), निवासी गांव कोट, तहसील चौपाल, जिला शिमला

रविंद्र शर्मा (56), निवासी गांव धमान्दर, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर

राजेश पांडे (41), निवासी गांव सेवग, तहसील ठियोग, जिला शिमला

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ कंडाघाट थाना में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही, वारदात में इस्तेमाल की गई स्वीफ्ट डिज़ायर कार को भी जब्त कर लिया गया है।

आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और मामले की गहनता से जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000