कुनिहार में 5 ग्राम चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार, पहले भी रह चुका है नशा तस्कर – भारत केसरी टीवी

कुनिहार में 5 ग्राम चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार, पहले भी रह चुका है नशा तस्कर

कुनिहार,भारत केसरी टीवी 23 अप्रैल 2025:

Advertisement

पुलिस थाना कुनिहार की टीम ने गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी में लिप्त एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर मनेशी वर्षा शालिका, कुनिहार के पास सोमदत्त पुत्र श्री घनश्याम, निवासी गांव दिग्गल, तहसील नालागढ़, जिला सोलन को करीब 5 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ दबोचा गया।

Advertisement

पुलिस ने मौके से आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल HP12L-7902 को भी जब्त किया है, जिसे वह नशा तस्करी के लिए इस्तेमाल कर रहा था। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी चिट्टा कुनिहार के युवाओं और छात्रों में सप्लाई करने की फिराक में था।

Advertisement

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि सोमदत्त पहले भी तीन मामलों में नशा तस्करी में संलिप्त रह चुका है — जिनमें दो मामले थाना रामशहर और एक थाना सदर सोलन में दर्ज हैं। वर्तमान में वह इन सभी मामलों में जमानत पर रिहा था, लेकिन अब उसकी जमानत रद्द करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और आरोपी से और भी खुलासे होने की संभावना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000