लोक निर्माण मंत्री ने किया राज्य स्तरीय रोहडू मेले का शुभारंभ 19 करोड़ से स्तरोन्नत होंगी रोहडू डोडरा क्वार सड़क : लोक निर्माण मंत्री – भारत केसरी टीवी

लोक निर्माण मंत्री ने किया राज्य स्तरीय रोहडू मेले का शुभारंभ 19 करोड़ से स्तरोन्नत होंगी रोहडू डोडरा क्वार सड़क : लोक निर्माण मंत्री

B.R.Sarena शिमला 20 अप्रैल, 2025
लोक निर्माण विभाग एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले का शुभारंभ किया।

Advertisement

इस अवसर पर उन्होंने 19 करोड़ 11 लाख की लागत से स्तरोन्नत होने वाली रोहड़ू चिड़गाँव डोडरा क्वार सड़क के कार्य का भूमि पूजन भी किया ।
रामलीला मैदान रोहड़ू में विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि रोहड़ू से उनका एक भावनात्मक और पारिवारिक सम्बन्ध है जिसकी नींव स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने रखी थी और आज भी यहाँ के लोगों से उन्हें भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिलता है। इसलिए रोहड़ू के चहुमुखी विकास को वे प्राथमिकता देते है। आज रोहड़ू में 70 करोड़ की लागत से विभिन्न सड़कों के कार्य चल रहे हैं।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सरकार के सहयोग और उनके प्रयासों से वे 500 करोड़ केंद्र सरकार से लाने में सफल हुए है जिससे प्रदेश के विकास में गति मिलेंगी।
रोहड़ू मेले की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि रोहड़ू मेला शिकडू देवता के सम्मान में मनाया जाने वाला एक ऐतिहासिक मेला है जो सदियों से मनाया जा रहा है। इस मेले में जहाँ एक ओर स्थानीय और बाहर के व्यापारी बढ़ी संख्या में आकर अपना सामान बेचते हैं वहीँ मेला मंच से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देते हैं और जनता का मनोरंजन करते हैं । इसके अतिरिक्त देव परम्पराओं को भी निभाया जाता है।

Advertisement

रोहड़ू से चिढ़गाँव सड़क के चौड़ीकरण के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने बताया कि यह सड़क एक महत्वपूर्ण सड़क है जो दूर दराज क्षेत्र डोडरा क्वार तक पहुँचने का भी एक मार्ग है। इसके निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोई ढील नहीं बरती जाएगी और जितनी चौड़ी ठियोग हाटकोटी सड़क बनी है उतनी ही चौड़ी यह सड़क भी बनाई जाएगी। इस सड़क के बनने से रोहड़ू से चिढ़गाँव आने जाने में 15 से 20 मिनट का समय लगेगा, जिससे कि आवागमन सुगम बन होगा और लोगों को सुविधा होगी।

Advertisement

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस वर्ष रोहड़ू मेले के आयोजन में स्थानीय प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मेला बाज़ार को इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम समाला में स्थानातरित किया गया है जो एक प्रशंसनीय निर्णय है इससे मेले में अव्यवस्था नहीं होगी और गाड़ियों से लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी इस बीच मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राकटा, नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष अशोक चौहान, किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष सोहन लाल चौहान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्त्ता, उपमंडलाधिकारी रोहरू विजयवर्धन सरस्वती, डीएसपी रोहड़ू तथा अन्य सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000